BSNL is giving 50 rupees talk time without recharging, know how you will get benefit
BSNL अपने यूजर्स को एक के बाद एक शानदार ऑफर्स पेश कर रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी एक और ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसे सुनकर ना सिर्फ आप हैरान रह जाएंगे बल्कि खुश भी होंगे क्योंकि ये है ही कुछ ऐसा। दरअसल, बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर लाई है जिसमें बिना रिचार्ज के ही उन्हें 50 रुपए का टॉकटाइम मिल जाएगा। हालांकि, यह टॉकटाइम मुफ्त नहीं होगा और बाद में रिचार्च करने पर इसका पैसा चुकाना होगा।
दरअसल, BSNL ने यूजर्स के लिए खास सर्विस टॉकटाइम लोन शुरू की है। इसका फायदा ग्राहकों को होगा। कंपनी ने यह सर्विस इसलिए शुरू की है क्योंकि कई यूजर्स ऐसे हैं जो अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अब उन्हें 10 से 50 रुपए तक का टॉकटाइम उधार दिया जाएगा और वो अपनों से बातें कर सकेंगे। बाद में रिचार्ज करवाने पर यह रकम उनके अकाउंट से काट ली जाएगी। BSNL यूजर्स को 10, 20, 30 और 50 रुपए के रिचार्ज प्लान्स मिलेंगे।
Comments
Post a Comment